खकनार: बाबा रामदेव स्थापना दिवस पर हैदरपुर में सत्संग कथा में उमड़ा जनसैलाब, भक्त झूमे भक्ति गीतों पर
बुरहानपुर जिले के ग्राम हैदरपुर में बाबा रामदेव के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार रात्रि 9 बजे से रविवार सुबह 5 बजे तक भव्य सत्संग कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक करणपुरी महाराज के मुखारविंद से भक्तों ने सत्संग कथा का श्रवण किया। सत्संग स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।