Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

बख्तियारपुर पटना फोरलेन पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। दिल को झकझोड देने वाली ये घटना बख्तियारपुर से गुजरने वाले फोरलेन पर होटल महाविहार के पास घटी है। इस घटना के शिकार लोग झारखंड के वैद्यनाथ धाम से पूजा अर्चना कर वापस लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। सभी लोग एक हो परिवार के हैं और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के रहने वाले हैं। ये घटना उस वक्त घटी जब इनकी तेज रफ़्तार चारपहिया वाहन हाइवे किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे, चार महिला और चालक सहित कुल आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को बख्तियारपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां फर्स्ट एड के बाद गंभीर रूप से घायल को पटना रेफर किया गया है। बख्तियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और सभी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया है।

Fatwah, Patna | Jun 9, 2026

MORE NEWS

फतुहा थाना का कमान संभालने वाले नए थानेदार श्रीमंत सुमन गुरुवार को पदभार ग्रहण करेंगे। श्रीमंत सुमन 2009 बैच के अधिकारी हैं और पटना सदर SDPO-2 कार्यालय में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। श्रीमंत सुमन फतुहा SDPO-1 कार्यालय में अपनी सेवा दे चुके हैं। अपुष्ट खबरों के मुताबिक पुराने थानेदार कुमार रौशन को एक जमीन मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने कारण विभाग ने लाइन क्लोज किया हैं।

फतुहा थाना का कमान संभालने वाले नए थानेदार श्रीमंत सुमन गुरुवार को पदभार ग्रहण करेंगे। श्रीमंत सुमन 2009 बैच के अधिकारी हैं और पटना सदर SDPO-2 कार्यालय में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। श्रीमंत सुमन फतुहा SDPO-1 कार्यालय में अपनी सेवा दे चुके हैं। अपुष्ट खबरों के मुताबिक पुराने थानेदार कुमार रौशन को एक जमीन मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने कारण विभाग ने लाइन क्लोज किया हैं।

Fatwah, Patna | Jun 10, 2026

ठगी और अपहरण का कॉकटेल || अपहृत और अपहरणकर्ता भेजे गए जेल || दूसरे मामले में हथियार के साथ कुख्यात गिरफ्तार

पटना जिला के फतुहा थाना में अपहरण का एक मामला दर्ज हुआ है। सूचना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए फतुहा पुलिस ने अपहृत के साथ चार अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। इस आशय की जानकारी फतुहा SDPO-1 के ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटना के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुंदन कुमार ने मीडिया वालों को दिया। अपहरण की शिकायत से संबंधित आवेदन को पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। लेकिन जब तहक़ीकात हुई तब पुलिस के सामने ये मामला नौकरी के नाम पर ठगी करने का निकला। 

दरअसल सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज का रहने वाला संतोष बिहारी फर्जी तरीके से नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से अब तक करोड़ो रुपए की उगाही कर चुका है। अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों से संतोष बिहारी ने नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब ₹80 लाख रुपए की ठगी कर ली। इसी पैसो को वसूलने के लिए भागलपुर के सबौर निवासी विजय कुमार दास, आशीष कुमार उर्फ मोदी के साथ एक और आशीष ने संतोष बिहारी का फोरलेन पर वाटर पार्क के पास संतोष की गाड़ी रुकवाकर उसे दूसरे गाड़ी पर बैठा लिया और फतुहा के छोटी लाइन पहुंच गए। इस दौरान प्राप्त सूचना के बाद पुलिस ने क्विक एक्शन लेते हुए संतोष और उसका अपहरण करने वाले चार लोगों को पुलिस ने फतुहा के छोटी लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया। अपहरणकर्ता में भागलपुर के तीन लोगों के अलावा फतुहा के बुद्धदेवचक गांव निवासी कृष्णकांत का भी नाम शामिल है। फतुहा पुलिस ने इस मामले में दो FIR दर्ज कर लिया है और अपहृत के साथ चार अपहरणकर्ता न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर लिया है। पुलिस ने अपहृत और अपहरणकर्ता के दोनों कार को भी जब्त कर लिया है। 

वही दूसरी ओर शाहजहांपुर थाना की पुलिस ने सोमवार की देर रात एरई गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर डकैती की योजना बनाते एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है और साथ ही घर से एक देसी कट्टा और 17 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक खाली मैग्जीन भी मिला है। गिरफ्तार अपराधी का नाम पिंटू कुमार उर्फ पिंटू बाबा है। पिंटू एरई गांव का रहने वाला है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया वालों इस गिरफ्तारी की भी जानकारी दी। शाहजहांपुर थाना में पिंटू बाबा पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पिंटू हाल ही में जेल से छुटकर आया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फतुहा SDPO-1 अवधेश कुमार, फतुहा के एडिशनल SHO चंदन कुमार और शाहजहांपुर थानाध्यक्ष बमबम कुमार भी मौजूद थे।

ठगी और अपहरण का कॉकटेल || अपहृत और अपहरणकर्ता भेजे गए जेल || दूसरे मामले में हथियार के साथ कुख्यात गिरफ्तार पटना जिला के फतुहा थाना में अपहरण का एक मामला दर्ज हुआ है। सूचना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए फतुहा पुलिस ने अपहृत के साथ चार अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। इस आशय की जानकारी फतुहा SDPO-1 के ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटना के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुंदन कुमार ने मीडिया वालों को दिया। अपहरण की शिकायत से संबंधित आवेदन को पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। लेकिन जब तहक़ीकात हुई तब पुलिस के सामने ये मामला नौकरी के नाम पर ठगी करने का निकला। दरअसल सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज का रहने वाला संतोष बिहारी फर्जी तरीके से नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों से अब तक करोड़ो रुपए की उगाही कर चुका है। अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों से संतोष बिहारी ने नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब ₹80 लाख रुपए की ठगी कर ली। इसी पैसो को वसूलने के लिए भागलपुर के सबौर निवासी विजय कुमार दास, आशीष कुमार उर्फ मोदी के साथ एक और आशीष ने संतोष बिहारी का फोरलेन पर वाटर पार्क के पास संतोष की गाड़ी रुकवाकर उसे दूसरे गाड़ी पर बैठा लिया और फतुहा के छोटी लाइन पहुंच गए। इस दौरान प्राप्त सूचना के बाद पुलिस ने क्विक एक्शन लेते हुए संतोष और उसका अपहरण करने वाले चार लोगों को पुलिस ने फतुहा के छोटी लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया। अपहरणकर्ता में भागलपुर के तीन लोगों के अलावा फतुहा के बुद्धदेवचक गांव निवासी कृष्णकांत का भी नाम शामिल है। फतुहा पुलिस ने इस मामले में दो FIR दर्ज कर लिया है और अपहृत के साथ चार अपहरणकर्ता न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर लिया है। पुलिस ने अपहृत और अपहरणकर्ता के दोनों कार को भी जब्त कर लिया है। वही दूसरी ओर शाहजहांपुर थाना की पुलिस ने सोमवार की देर रात एरई गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर डकैती की योजना बनाते एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है और साथ ही घर से एक देसी कट्टा और 17 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक खाली मैग्जीन भी मिला है। गिरफ्तार अपराधी का नाम पिंटू कुमार उर्फ पिंटू बाबा है। पिंटू एरई गांव का रहने वाला है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया वालों इस गिरफ्तारी की भी जानकारी दी। शाहजहांपुर थाना में पिंटू बाबा पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पिंटू हाल ही में जेल से छुटकर आया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फतुहा SDPO-1 अवधेश कुमार, फतुहा के एडिशनल SHO चंदन कुमार और शाहजहांपुर थानाध्यक्ष बमबम कुमार भी मौजूद थे।

Fatwah, Patna | Jun 10, 2026

सैटेलाइट टाउनशिप महंगाई भ्रष्टाचार अपराध को महागठबंधन ने बनाया मुद्दा
 #SatelliteTownship #Corruption #Dearness #Crime #RJD #fatuha #patna #bihar

सैटेलाइट टाउनशिप महंगाई भ्रष्टाचार अपराध को महागठबंधन ने बनाया मुद्दा #SatelliteTownship #Corruption #Dearness #Crime #RJD #fatuha #patna #bihar

Fatwah, Patna | Jun 8, 2026

बख्तियारपुर पटना फोरलेन पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। दिल को झकझोड देने वाली ये घटना बख्तियारपुर से गुजरने वाले फोरलेन पर होटल महाविहार के पास घटी है। इस घटना के शिकार लोग झारखंड के वैद्यनाथ धाम से पूजा अर्चना कर वापस लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। सभी लोग एक हो परिवार के हैं और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के रहने वाले हैं। ये घटना उस वक्त घटी जब इनकी तेज रफ़्तार चारपहिया वाहन हाइवे किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे, चार महिला और चालक सहित कुल आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को बख्तियारपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां फर्स्ट एड के बाद गंभीर रूप से घायल को पटना रेफर किया गया है। बख्तियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और सभी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया है। - Fatwah News