लकड़ी चुनने गई महिला के साथ छेड़खानी
दनियावां थाना में एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला दर्ज हुआ है। छेड़खानी का ये मामला 35 वर्षीया महिला के साथ उस वक्त हुआ, जब महिला जलावन के लिए लकड़ी चुनने गई थी। अकेली महिला देख तीन मनचलो ने पहले महिला को पास बुलाने की कोशिश की और जब महिला उन लोगों के नजदीक नहीं गई, तब महिला को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। इसी दौरान महिला ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हालांकि इस दौरान तीनों युवक वक्त की नजाकत को देखते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने इस संबंध में दनियावां थाने को आवेदन दे दिया है। दनियावां SHO खुशबू खातून ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।
फिरोज़
News Tube 24x7
Fatwah, Patna | Jun 11, 2026