दनियावां के पूर्व थानेदार की विदाई
दनियावां थाना के पूर्व थानेदार अनिल प्रसाद को थाने के पुलिसकर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दनियावां थाना से ससम्मान विदाई दे दिया। शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे थाने पर आयोजित विदाई समारोह के दौरान फतुहा SDPO-2 संजीव कुमार और दनियावां SHO खुशबू खातून के साथ दनियावां के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने पूर्व थानेदार को अंगवस्त्र और उपहार देकर उन्हें विदा किया। विदाई कार्यक्रम में पूर्व थानेदार अनिल प्रसाद की पत्नी भी मौजूद थी, जिन्हें SHO खुशबू खातून ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अनिल प्रसाद को विभाग ने लाइन क्लोज कर दिया था। अनिल ने दनियावां थाने को मुसलसल दो साल और तीन महीने तक अपनी सेवा दी। इस दौरान इनका कार्यकाल ओवरऑल बढ़िया रहा है।
फिरोज़
News Tube 24x7
Fatwah, Patna | Jun 12, 2026