लातेहार: संत जेवियर ए केडमी में वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत जेवियर अकेडमी में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की।जानकारी विद्यालय प्रबन्धन ने रविवार की दोपहर बारह बजे दी।