*पंचायतीराज चुनाव-2026: भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस टीमों ने तीनों पंचायत समितियों के गांवों में किया पैदल फ्लैग मार्च
*राजाखेड़ा, सरमथुरा एवं बसेड़ी में अलग-अलग पुलिस टीमों ने संभाला मोर्चा, गांवों में किया पैदल भ्रमण एवं मतदान केंद्रों का निरीक्षण*
*मतदाताओं को बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के मतदान करने का दिया संदेश, चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी*
पंचायतीराज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को और तेज कर दिया है। आगामी 14 एवं 16 नवंबर को राजाखेड़ा, सरमथुरा एवं बसेड़ी पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होने वाले चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में आज तीनों पंचायत समितियों राजाखेड़ा, सरमथुरा एवं बसेड़ी के विभिन्न गांवों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने गांवों के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील इलाकों एवं मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज तीनों पंचायत समितियों के अलग-अलग गांवों में पुलिस टीमों द्वारा पैदल फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा गांवों में पैदल फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनाव के दौरान आवश्यक पुलिस व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मतदान करने का अधिकार है। किसी भी व्यक्ति को मतदाताओं को डराने-धमकाने, अनुचित दबाव बनाने अथवा उनकी लोकतांत्रिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों, गांवों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगर