हाथरस: हाथरस में गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवक की आर्थिक स्थिति के कारण उपचार न करा पाने पर एनएसएस ने की आर्थिक मदद
नवीन वर्मा नामक 24 साल का एक युवक जीबीएस बीमारी से पीड़ित है। उसका इलाज जयपुर के अस्पताल में चल रहा है। आर्थिक हालात सही न होने के कारण वह अपना उपचार भी नहीं करा पा रहा था। जब इस बात की जानकारी निस्वार्थ सेवा संस्थान के पदाधिकारीयों को हुई तो वह बुधवार को शाम 5 बजे युवक के घर पहुंचे और उसे आर्थिक सहायता का चेक उपलब्ध करा कर हर मदद का भरोसा दिया है।