हाथरस: जिलाधिकारी ने बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में भर्ती मरीजों से इलाज की जानकारी ली
जिलाधिकारी हाथरस राहुल पांडे के द्वारा बुधवार को 1:00 के लगभग अचानक जिला बागला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जहां उनके द्वारा इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड और दवा वितरण काउंटरों का निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी हाल जाना और उनसे वहां मिलने वाली सुविधाओं और इलाज के बारे में जानकारी लेकर संबंधित को मरीजों के बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया गया है।