हाथरस: अपर जिलाधिकारी व एसडीएम ने हाथरस एआरटीओ कार्यालय पर की छापेमारी, दो लोगों को हिरासत में लिया
अपर जिलाधिकारी हाथरस और एसडीएम हाथरस के द्वारा आरटीओ कार्यालय में छापेमारी की गई है। जहां से कार्यालय के अंदर अवैध रूप से कम कर रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अधिकारियों की छापेमारी से एआरटीओ कार्यालय और उसके आसपास काम कर रहे दलालों में व कार्यालय कर्मियों में हडकम्प मच गया।