चूरू: श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ की चोलावा कुवा के पास हुई बैठक, समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
Churu, Churu | Aug 26, 2024 श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ की बैठक लक्ष्मीनारायण मंदिर चोलावा कुआ के पास हुई। जिसमें महासंघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेश बावलिया ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान अध्यक्षता ठाकुरमल शर्मा ने की जबकि योगेश गौड़ ने सहयोग प्रदान किया। संचालन रवि दाधीच ने किया। बैठक में काफी संख्या में विप्र बन्धु उपस्थित रहे।