तारानगर: तारानगर के MLA बुडानिया ने प्रमोद पूनिया की गिरफ्तारी पर जताया विरोध, कहा- पुलिस ने सरकार के दबाव में किया है अन्याय
ददरेवा सरपंच प्रत्याशी के पुत्र प्रमोद पूनिया की गिरफ्तारी के विरोध में राजगढ़ थाने के सामने धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने पुलिस कार्रवाई पर जमकर निशाना साधा, कहा कि पुलिस ने बहुत गलत काम किया है। पुलिस ने सरकार के दबाव में काम किया है। जो लोग सरकार में बैठे हैं, उन्होंने पुलिस को दबाकर शासन व सरकार का दुरुपयोग किया है।