उचकागांव: हरपुर गांव पंचायत भवन निर्माण में चोरी से बिजली का इस्तेमाल, प्रोपराइटर के खिलाफ मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में बिजली विभाग के अभियंता के नेतृत्व में बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव के चंवर में स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हरपुर के बगल में चल रहे निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन हरपुर के निर्माण कार्य में चोरी से बिजली का प्रयोग करते पाया गया। मामले में प्रोपराइटर के ऊपर प्राथमिकी दर्ज।