उचकागांव: इटवा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल और तीन गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के इटवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर सगे भाइयों के परिवार के बीच हुई मारपीट में जिसमें दोनों पक्षो से नौ लोग घायल हो गए। मामले में एक पक्ष के घायल रमेश यादव, सुजीत यादव, दुर्गा यादव और पत्नी उषा देवी वहीं दूसरे पक्ष से वीरेंद्र चौधरी, गणेश चौधरी, शुभम यादव, संतरा देवी और प्रिंस यादव घायल हो गए। मामले में 3 लोग गिरफ्तार।