बीकानेर: बीकानेर की बेटी ऐश्वर्या ने RAS में 6वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास
बीकानेर शहर की होनहार बेटी ऐश्वर्या ने RAS परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठी रैंक हासिल कर बीकानेर का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि ऐश्वर्या MBBS कर पहले से ही डॉक्टर हैं और कोलायत क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वर्ष 2023 में उन्होंने 145वीं रैंक प्राप्त की थी, लेकिन 2024 के परिणाम में जबरदस्त सुधार करते हुए टॉप-10 में जगह बनाई