छीपाबड़ोद: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग गंभीर घायल हुए
सारथल थाना क्षेत्र के कलमोदिया तिराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर नशे में था। ब्रह्मखेड़ी निवासी धुली लाल पुत्र कजोड़ लाल मीणा (45) और कलमोदिया निवासी सद्दाम मेव पुत्र निजाम खां (25) सड़क किनारे पेड़ के पास बाइक लेकर खड़े थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनो