जहानाबाद: जहानाबाद में LPG व्यवस्था पर सख्ती, डीएम ने समय पर डिलीवरी के दिए निर्देश
जहानाबाद में डीएम अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में LPG आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों को समय पर गैस डिलीवरी और लंबित बुकिंग निपटाने के निर्देश दिए गए। जिले में 19 एजेंसियां संचालित हैं। प्रशासन ने पैनिक बुकिंग से बचने की अपील की। छोटे सिलेंडर विकल्प पर भी विचार हुआ, जबकि शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।