श्यामपुर में समरसता यात्रा का आयोजन
-----
संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का आयोजन जारी है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में समसरता संकल्प अभियान एवं यात्रा निर्धारित रूट अनुसार संचालित है। इस दौरान यात्रा का ग्रामों में स्वागत किया जा रहा है तथा कलश पूजन किया जा रहा है। विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम श्यामपुर में यात्रा पहुंचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरपुर श्री आकाश रावत द्वारा कलश पूजन किया गया तथा संत रविदास जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री आकाश रावत द्वारा कलश को सिर पर धारण कर ग्राम में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बडी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर महामंत्री श्री मदनमोहन योगी, श्री सूरज महावर, मंडल मंत्री श्री रामअवतार रावत, श्री राकेश बाथम आदि उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur