रेपिड किट से की दूध में कैमिकल की जांच, दो डेयरियों से सैम्पल भी लिये
------
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से खाद्य पदार्थो की जांच एवं सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि 5 डेयरियों पर आज रेपिड किट के माध्यम से दूध में कैमिकल मिलावट की जांच की गई। इसके साथ ही दो दूध डेयरियों से दूध के सैम्पल भी लिये गये है। उन्होंने जानकारी दी कि पाली रोड श्योपुर स्थित मनीष दूध डेयरी, क्षेत्रपाल दूध डेयरी, मुरैना दूध डेयरी, कृष्णा दूध डेयरी एवं स्टेशन रोड श्योपुर स्थित श्रीराम दुग्ध डेयरी पर रेपिड किट के माध्यम से दूध में कैमिकल मिलावट के संबंध में जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी डेयरी पर दूध में कैमिकल की मिलावट नही पाई गई। उन्होंने बताया कि रेपिड किट के माध्यम से दूध में यूरिया, हाईड्रोजन पराक्साइड, कास्टिक, नमक, सुक्रोस, माल्टो डेक्ट्रिन पावडर, ग्लूकोज की जांच की जाती है, उपरोक्त सभी डेयरियों पर जांच में उक्त किसी भी कैमिकल की कोई मिलावट नही पाई गई।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुरैना दूध डेयरी एवं कृष्णा दूध डेयरी से दूध के नमूने भी लिये गये है, जिनको जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur