गसवानी में हुए बंदूक लूटकांड के मास्टरमाइंड की अवैध दुकान पर चला बुलडोजर
बैराड़ में शासकीय भूमि पर बने कथित अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लगाया गया विद्युत ट्रांसफार्मर भी जब्त किया गया।बताया गया है कि बंदूक लूट मामले में भूरा यादव, कृष्णा गुर्जर और गोलू यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज है। वहीं गसवानी पुलिस ने 27 अगस्त को मुख्य आरोपी रामअवतार उर्फ छोटू को ग्राम ऊंची खर्द से गिरफ्तार किया था।पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से लूटी गई 315 बोर की बंदूक, 13 जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद की गई थी। मामले के तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।प्रशासन की कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्ती का संदेश।
#श्योपुर #बैराड़ #गसवानी #बंदूकलूटकांड #BulldozerAction #PoliceAction #SheopurNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #CrimeNews