बड़ौत: रमाला पुलिस ने असारा निवासी एक आरोपी को अवैध तमंचे सहित और बासौली निवासी वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 22, 2025 रमाला पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर सहित 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे बताया कि आरोपी फुरकान पुत्र मौहम्मद हसन निवासी असारा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।