बड़ौत: राजपुर खामपुर गांव में विशालकाय पेड़ गिरने से एक गरीब परिवार का मकान हुआ क्षतिग्रस्त
Baraut, Bagpat | May 22, 2025 राजपुर खामपुर गांव में एक विशालकाय पेड़ गिरने से माटी कला से जुड़े एक परिवार का पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।बागपत जिले में बुधवार देर शाम करीब 8 बजे तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि और बारिश ने जगह-जगह भारी तबाही मचाई है। जिससे किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है और आम की फसल बर्बाद हो गई।