बड़ौत: वाजिदपुर गांव में तेज आंधी के साथ पेड़ गिरने से दबकर एक गोवंश की हुई दर्दनाक मौत
Baraut, Bagpat | May 22, 2025 बागपत जिले में बुधवार देर शाम करीब 8 बजे तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। तेज आंधी में पेड़ गिरने से बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में एक गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। भारी भरकम पेड़ उखड़कर गोवंश के ऊपर गिर गया। इसके अलावा छपरौली क्षेत्र के एक मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है।