बड़ौत: बिजवाडा के एक व्यक्ति ने PM, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और हिंदू संगठनों पर अशोभनीय वीडियो की प्रसारित, हुआ गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 21, 2025 बिनौली पुलिस ने बुधवार शाम को बताया कि बुधवार को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी गुल्लु मलिक पुत्र नवाब निवासी बिजवाडा ने अपनी फेसबुक आईडी से सामप्रदायिक माहौल खराब करने हेतु हिन्दु संगठनो पर अपमानित टिप्पणी की तथा देश के प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री पर अशोभनीय विडियो प्रसारित करने वाली भड़काऊ पोस्ट की, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई।