बड़ौत: कान्हड़ बिजलीघर के निकट कैंटर गाड़ी ने पीछे से बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला की मौत और बेटा गंभीर रूप से घायल
Baraut, Bagpat | May 21, 2025 बड़ौत के गुराना रोड निवासी कनिजा अपने बेटे नफीस के साथ बुधवार को शाहपुर में एक चिकित्सक के यहां से दवाई लेने जा रही थी। जब वे बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ बिजलीघर के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक में पीछे से आ रही एक कैंटर गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमे मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए टीकरी CHC भेजा।