पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने विशेष छापेमारी में चांद सरैया पुल के नीचे से 15 लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया
पीपराकोठी पुलिस की विशेष छापेमारी दल द्वारा शुक्रवार शाम चंद सरैया पुल के नीचे छापेमारी कर 15 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के चांद सरैया का शिवनाथ सहनी है। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई में जुट गई है।