बड़ौत: पुसार शादी समारोह से लौट रहे बामनौली के भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री के साथ मारपीट का मामला दर्ज
Baraut, Bagpat | May 13, 2025 बामनौली के भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सोनू माया ने दोघट थाने पर 8 मई को तहरीर देकर बताया था कि वह पुसार में शादी समारोह में आया था। जब वापिस गांव जा रहा था तो वहीं पहले से खड़े रंछाड़ निवासी अंतुरत व भरत तथा 2 अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। मारपीट करने वालों ने उससे मुकदमे में शिकायत वापिस लेने का दबाव बनाया।