बड़ौत: बड़ौत सब्जी मंडी में कार्यरत व्यक्ति पर पाकिस्तान समर्थित पोस्ट करने का आरोप, कार्रवाई की मांग <nis:link nis:type=tag nis:id=operation nis:value=operation nis:enabled=true nis:link/> sindoor
Baraut, Bagpat | May 13, 2025 बड़ौत सब्जी मंडी में कार्यरत फरहान नामक व्यक्ति पर सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के समय से अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर पाकिस्तान समर्थित स्टेटस लगाने का आरोप है। मामले में मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बागपत पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 7:15 बजे बताया कि मामले में थाना प्रभारी साइबर क्राइम को जांच सौंपी है।