बड़ौत: दोघट में मकान के बंटवारे के विवाद में पोते ने दादा की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Baraut, Bagpat | May 12, 2025 दोघट की पट्टी मादान निवासी सतबीर पुत्र भंवर सिंह को मकान के बंटवारे के विवाद में सगे पोते सचिन ने शनिवार शाम करीब 6 बजे डंडे से पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया। पुलिस घायल सतबीर को टीकरी CHC पर ले गई। जहां से उसे बड़ौत आस्था अस्पताल के बाद मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को डंडे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।