बड़ौत: नंगला कनवाडा के युवक पर पाकिस्तान समर्थित पोस्ट करने का आरोप, अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल, गिरफ्तारी के लिए 3 टीम गठित
Baraut, Bagpat | May 13, 2025 उस्मान जाहिद निवासी गांव नंगला कनवाडा थाना दोघट पर पाकिस्तान समर्थित पोस्ट करने का आरोप लगा है। जिसकी प्रशासन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। बागपत पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बताया कि थाना दोघट पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 3 टीम गठित की गई हैं। आरोपी का अवैध हथियार के साथ फोटो भी वायरल है।