बड़ौत: मौहल्ला पठानकोट बड़ौत निवासी आरोपी को अवैध तमंचा और रटौल निवासी आरोपी को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया
Baraut, Bagpat | May 12, 2025 बागपत पुलिस ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत चेकिंग के दौरान मौहल्ला पठानकोट बड़ौत निवासी आरोपी नौशाद पुत्र ताहिर को अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सफीक उर्फ कालू पुत्र इदरीश रटौल निवासी आरोपी अवैध चाकू सहित गिरफ्तार हुआ है, जिस पर आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।