बीकानेर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने ट्रामा सेंटर व हल्दीराम मूलचंद कार्डियो वस्कुलर सेंटर का किया निरीक्षण
मंत्री ने इस दौरान अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई सहित स्टाफ की उपलब्धता व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि मरीजों के भार को देखते हुए कार्डियो वस्कुलर सेंटर में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।