बीकानेर: लोकसभा बीकानेर के प्रभारी गजेंद्र खींवसर ने BJP कार्यालय पर की पत्रकार वार्ता,कहा-राहुल कस्वां को विरोध नहीं करना चाहिए
मीडिया से बातचीत करते हुए खींवसर ने राहुल कस्वां के विरोध को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राहुल कस्वां को विरोध नहीं करना चाहिए क्योंकि पार्टी ने कई बार उन्हें मौका दिया तभी तो वो सांसद बने।खींवसर ने कहा कि पार्टी सर्वे के आधार पर टिकट देना और काटना तय करती है। ऐसे में उनको विरोध नहीं करना चाहिए।