कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर प्रशासन सख्त! POSH एक्ट पर अधिकारियों एवं आंतरिक समितियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
मुजफ्फरपुर में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में POSH अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान राज्य परियोजना प्रबंधक सह राज्य नोडल पदाधिकारी POSH अंकिता कश्यप एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS कंचन कुमारी गिरी भी मौजूद रहीं।
कार्यशाला में जिला एवं प्रखंड स्तर पर गठित आंतरिक समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों को महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, मामलों के निष्पक्ष निस्तारण तथा समिति की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान शिकायतों के संवेदनशीलता, गोपनीयता और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत निपटारे पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशासन का उद्देश्य कार्यस्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभावमुक्त बनाना है। यह पहल महिला अधिकारों के संरक्षण और POSH कानून के प्रभावी अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
#Muzaffarpur #POSHAct #WomenSafety #KumarGaurav #TirhutNow
Musahri, Muzaffarpur | Nov 21, 2026