घाटमपुर: ग्राम पंचायत रतनपुर में प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला, दो ने नामांकन वापस लिया
ग्राम पंचायत रतनपुर में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए चार में से दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।अब मैदान में दो प्रत्याशी हैं।दोनों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गए हैं।निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार सुबह 8बजे बताया रतनपुर में प्रधान पद के उपचुनाव में उम्मीदवार तारावती को अनाज ओसता किसान और रामखेलावन को इमली चुनाव चिह्न दिया गया है।