कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत सजेती इलाके में मंगलवार को सुबह करीब 11:00 अज्ञात कारण से एक घर में आग लग गई जिसमें एक महिला भी झुलस गई। इस मामले को लेकर पहले तो महिला को सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हैलट अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है।