घाटमपुर: जहानाबाद घाटमपुर रोड के पास DCM ने पेड़ से टकराई, 2 लोगों की हुई मौत
मंगलवार सुबह करीब 4 बजे, एक डीसीएम ट्रक जहानाबाद की ओर से आते समय शांभवी पेट्रोल पंप, जहानाबाद-घाटमपुर रोड के पास पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में डीसीएम चालक सोनू गुप्ता व अक्षय कुमार, दोनों निवासी ऐरवा कटरा, जनपद औरैया की दुखद मृत्यु हो गई। साथ ही, डीसीएम में सवार अतुल पाल (पुत्र बालेश्वर दयाल) को मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज सीएचसी घाटमपुर में किया जा रहा।