घाटमपुर: गढ़ेवा मोहसिनपुर गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, छह लोग घायल, दो की हालत नाजुक
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गढ़ेवा मोहसिनपुर गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें 6 लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत नाजुक है, जिनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।थाना प्रभारी ने मंगलवार दोपहर 3 बजे बताया प्रेम विवाह करने के बाद पति-पत्नी 4 माह बाद वापस गांव लौटे जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।