घाटमपुर: कुढ़नी में ज्वेलर्स से हुई लूट के बाद व्यापारी नेता ने पुलिस को खुलासे के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया
साढ़ के कुढ़नी में शुक्ला ज्वेलर्स के मालिक मुकेश शुक्ला के साथ लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल संगठन के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित व्यापारी से मिला।व्यापारी नेता महेश वर्मा ने सोमवार शाम 4 बजे पुलिस को घटना के खुलासे के लिए 72 घंटे का अल्टीमेट दिया है।