घाटमपुर: साढ़ में हुए लूटकांड में सर्राफा व्यापारी ने बदला बयान, मुकदमे में दर्ज हुए केवल 2 अज्ञात आरोपी
साढ़ में सर्राफा व्यापारी को लुटेरों ने अपना निशाना बनाते हुए लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया था।पीड़ित सर्राफा व्यापारी द्वारा घटना के समय बताया गया कि दो बाइक से आए चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया लेकिन मुकदमे में सिर्फ दो अज्ञात बदमाशों का जिक्र किया गया।थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया पीड़ित की तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत किया गया है।