B.Com के 103 में 94 छात्र फेल! ABVP ने घेरा रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, कॉपियों की दोबारा जांच का आश्वासन
रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में ABVP ने B.Com द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को लेकर प्रदर्शन किया। राजीव पांडेय महाविद्यालय, भांटागांव के बिजनेस अकाउंटिंग विषय में 103 विद्यार्थियों में से 94 विद्यार्थियों को ATKT मिलने पर ABVP ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। ABVP ने सभी प्रभावित विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की निष्पक्ष पुनः जांच की मांग की। प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने दोबारा जांच कराने का आश्वासन दिया।
#ABVP #RaipurNews #PRSU #ChhattisgarhNews #StudentNews