हरिद्वार: फर्जी दस्तावेज से जमीन पर कब्जा करने वाले दो वारंटियों को ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर फर्जी दस्तावेज से जमीन पर कब्जा करने का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है लेकिन दोनों फरार चल रहे थे, जिसके चलते कोर्ट ने वारंट जारी किए थे। पुलिस ने लोधामंडी निवासी पंकज और मिस्सरपुर निवासी सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।