हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाया अभियान, अलग अलग स्थानों से पकड़े 4 शराब तस्कर
मंगलवार को नगर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 4 शराब तस्कर गिरफ्तार किए। हरकीपैड़ी और आस पास के क्षेत्रों में ये शराब तस्करी में लिप्त थे। चारों के पास से पुलिस को कुल 133 पव्वे देशी शराब बरामद हुई है। आरोपी हनुमान सिंह, सुनील, राजू पटेल और सचिन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज चारों को कोर्ट में पेश किया गया है।