हरिद्वार: नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर फूंका भाजपा सरकार का पुतला, लगाए कई गंभीर आरोप
नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देवपुरा चौक भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ावा देने के आरोप भी लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आए दिन परीक्षा पेपर लीक हो रहे हैं और सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।