पटना ग्रामीण: काम में लेटलतीफी को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर के पैर छूने बढ़े CM नीतीश, विभागीय सचिव ने हाथ जोड़कर CM को रोका
सीएम नीतीश बुधवार को जेपी गंगा पथ के तीसरे फेज का लोकार्पण करने गायघाट पहुंचे थे इस दौरान कुछ अधूरे काम को लेकर सीएम नीतीश नाराज दिखे और प्रोजेक्ट मैनेजर से बात करने लगे। उन्होंने अचानक कहा कि मैं आपके पैर छू लेता हूं, इस काम को जल्दी करवा दीजि। नीतीश कुमार आगे बढ़े लेकिन पथ निर्माण विभाग के विभागीय सचिव ने हाथ जोड़कर रोक लिया।