पटना ग्रामीण: जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सेवानिवृत आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जदयू का दामन थामा
बीरचंद पटेल मार्ग स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सेवानिवृत आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जदयू का दामन थामा. जदयू पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मनीष कुमार वर्मा को पर्ची देकर जदयू की प्राथमिक सदस्यता दिलाई.