पटना ग्रामीण: जेपी गंगा पथ के गायघाट से कंगन घाट के पथांश का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को जेपी गंगा पथ के गायघाट से कंगन घाट के पथांश का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फीता काटकर इस पथांश का लोकार्पण किया।