पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में एक कार ने बाइक को मारी टक्कर ,बाइक सवार युवक हुआ घायल
गर्दनीबाग में एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर जिससे बाइक सवार युवक हुआ घायल. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार युवक को अनीसाबाद स्थित एक निजी क्लीनिक में कराया गया भर्ती जहां घायल का उपचार हो रहा है.बाइक पर एक ही व्यक्ति बैठा था और खुद से बाइक चला रहा था.बाइक सवार आर ब्लॉक से अनिसाबाद की ओर जा रहा था तभी रास्ते में कार ने टक्कर मार दी.