निरसा/चिरकुंडा: चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीपीओ की अध्यक्षता में निकला फ्लैग मार्च
चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। 23 तारीख को होने वाले मतदान को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. निरसा अनुमंडल के एसडीपीओ रजत मानिक बाखला के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम 4 बजे चिरकुंडा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों और संव