उरई: राधिका गार्डन होटल में शादी समारोह के दौरान युवक मोबाइल चोरी कर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Orai, Jalaun | Feb 8, 2024 शहर के राधिका गार्डन होटल में शादी समारोह के दौरान युवक मोबाइल चोरी करके फरार हो गया है। अज्ञात युवक शादी समारोह में आया और एक बच्चे के हाथ से फोन चोरी करके मौके से फरार हो गया। घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। वहीं पुलिस ने तहरीर के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।