उरई: उरई में महिला ने ससुरालियों पर लगाया अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस से की शिकायत
Orai, Jalaun | Feb 8, 2024 उरई कोतवाली पुलिस से पीड़ित महिला पूजा ने तहरीर देकर ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज ₹15 लाख के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जब महिला द्वारा दहेज की मांग पूरी नहीं की गई तो महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।